फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी के बीच बसने लगा मेला

Sat, 03 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदइंतजामी के बीच माघ मेला बसने लगा है। पांच जनवरी को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ मेले की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए लोग भटक रहे हैं। दो दिन हुई बारिश के बाद कई जगह जल जमाव की स्थित बनी हुई है। सुविधाएं समय से मुहैया नहीं कराई जा सकीं, सो तमाम श्रद्धालुओं को शिविर नहीं मिले और खुले आसमान के नीचे उन्हें राहत गुजारनी पड़ रही है। शनिवार को डीएम भवनाथ सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पहले स्नान पर्व पर सभी व्यवस्थाएं शतप्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


मेले में कल्पवासियों के आने का सिलसिला तेज होने के बाद बदइंतजामी खुलकर सामने आने लगी है। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के साथ संस्थाओं की संख्या बढ़ने के साथ ही बिजली-पानी की डिमांड भी बढ़ गई। लोग कनेक्शन के लिए भटकने लगे तो तैयारियों को लेकर किए जा रहे दावे की पोल खुल गई। मेला क्षेत्र में अस्थायी शौचालयों का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। बारिश के बाद हालात ओर बदतर हो गए हैं। संगम लोअर मार्ग पर कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है लेकिन शनिवार शाम तक हालात बदतर ही बने रहे। महावीर मार्ग पर जगह-जगह चकर्ड प्लेट उखड़ी पड़ी हुई हैं। ऐसे में वहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा मेला क्षेत्र के 80 फीसदी गाटा मार्गों पर बारिश के बाद कीचड़ फैला हुआ है। बालू डलवाई जा रही है लेकिन जितनी व्यवस्था की गई है, वह नाकाफी नजर आ रही है। सबसे बड़ी दिक्कत कल्पवासियों को झेलनी पड़ रही है। पांच जनवरी से कल्पवास भी शुरू हो जाएगा। बड़ी संख्या में कल्पवासी मेला क्षेत्र में पहुंच चुके हैं लेकिन तमाम जगह शिविर नहीं लग सके हैं। ऐसे में कल्पवासियों को खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। अगर इस बीच तेज बारिश हो गई तो खुले में रखा बिस्तर, राशन आदि भीगकर बर्बाद हो जाएगा।

मेला क्षेत्र में शनिवार को कल्पवासियों के आने का सिलसिला तेज हुआ तो वहां जाम जैसे हालात बन गए। एक साथ काफी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रॉली मेला क्षेत्र में पहुंच गए। जगह कीचड़ भी फैला हुआ था, सो मेला क्षेत्र के रास्ते और भी संकरे हो गए। ऐसे में जाम लग गया और लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। इसका असर मेला क्षेत्र को जाने वालों रास्तों पर पड़ा। दारागंज, मिंटो पार्क के पास एडीसी के सामने, बैरहना, सीएमपी चौराहा और रामबाग में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें