फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में बीकॉम की 20 अंक गिरी मेरिट

Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में पहले चरण के प्रवेश के बाद बीकॉम की मेरिट 20 अंक नीचे आ गई है। कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर आरएस सिंह ने दूसरे चरण का कटऑफ जारी कर दिया। बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 11 जुलाई को सभी वर्ग के 270 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 11 को ही एसटी के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। शुक्रवार को कुल 76 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस तरह से बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 171 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इनमें से 119 सामान्य, 45 ओबीसी, चार एससी तथा तीन एसटी कैटेगरी के हैं। शनिवार को बीएससी गणित प्रथम वर्ष के प्रवेश शुरू होगा। पहले दिन सभी वर्ग के 250 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


बीकॉम -
नौ जुलाई- ओबीसी के 240 और एससी के 160 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
11 जुलाई - सभी वर्ग के 270 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

बीएससी गणित
नौ जुलाई - सभी वर्ग 250 या इससे अधिक अंक
11 जुलाई - ओबीसी 207 या इससे अधिक अंक
12 जुलाई - एससी 141 और एसटी 51 या इससे अधिक अंक

खेल कोटा
0 खेल कोटा के तहत बीकॉम, बीएससी, बीपीए और बीएफए प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 11 जुलाई को दिन में नौ से 1.30 बजे के बीच सभी डाक्यूमेंट केसाथ प्रवेश भवन में उपस्थित हों। बीए प्रथम वर्ष के अभ्यर्थी 12 जुलाई को उपस्थित हों।

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के एलएलबी तीन वर्षीय और बीएएलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिल गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन को इस आशय का पत्र भी मिल गया है। हालांकि फिलहाल सत्र 2016-17 के लिए ही मंजूरी मिली है। कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगे के वर्षों के लिए भी मंजूरी मिलने की बात कही जा रही है। सोमवार को प्रवेश से संबंधित कोर कमेटी की बैठक संभावित है। उसमें प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के दोनों पाठ्यकमों को वर्षों से बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मंजूरी नहीं मिली थी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों ही पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन ले लिया है लेकिन मान्यता को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रवेश प्रक्रिया बीच में रोक दी गई। अब दोनों पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिल की अनुमति मिलने के बाद बाधा दूर हो गई है। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आरके चौबे ने बताया कि काउंसिल से कोर्स शुरू करने के लिए अनुमति का पत्र मिल गया है। वह अभी दिल्ली में हैं और रविवार को पत्र लेकर वापस होंगे। उन्होंने बताया कि  रविवार या सोमवार को वह काउंसिल का अनुमति पत्र प्रवेश प्रकोष्ठ को सौंप दे देंगे। उन्होंने बताया कि अन्य औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। उसके बाद आगे के वर्षों के लिए भी काउंसिल की अनुमति मिल जाएगी।

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ संघटक कालेजों में भी स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर गई है। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रवेश शुरू है। ईश्वर शरण डिग्री कालेज के बीकॉम प्रथम वर्ष में 11 जुलाई तथा बीएससी में 15 जुलाई से प्रवेश शुरू होगा। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज में 12 जुलाई से प्रवेश शुरू होंगे।

ईश्वर शरण
0 ईश्वर शरण डिग्री कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में 11 जुलाई से प्रवेश शुरू होगा। पहले दिन प्रवेश परीक्षा में 250 या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को बुुलाया गया है। बीएससी गणित और जीव विज्ञान में 15 जुलाई से प्रवेश होगा। कटऑफ एक-दो दिन में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे बजे रिपोर्टिंग करनी है। प्राचार्य डॉ.आनंद शंकर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय प्रवेश पत्र, अंक पत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट की मूल एवं फोटो कॉपी, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, दो रंगीन फोटो, गैप ईयर के लिए शपथ पत्र और फीस लानी है।

जगत तारन
0 जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष (स्ववित्त पोषित) में प्रवेश के लिए 12 और 13 जुलाई का कटऑफ घोषित कर दिया गया है। 12 जुलाई को 180 या इससे अधिक अंक सभी वर्ग तथा एसटी के सभी छात्राआें को बुलाया गया है। 13 जुलाई को 150 या इससे अधिक अंक पाने वाली सभी वर्ग तथा एसटी की प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी छात्राओं का प्रवेश होगा। प्राचार्य डॉ.कमला दुबे ने बताया कि छात्राओं को सुबह नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्टिंग करनी है।

एसएस खन्ना
0 एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कालेज में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कुलभास्कर आश्रम
0 कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम, बीसीए, बीएससी बायोटेक और बीबीए प्रथम वर्ष में इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। 30 जुलाई तक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञान परिषद में छात्राएं और महिलाएं कंप्यूटर की भी पढ़ाई कर सकेंगी। संस्थान में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में उनकी पुण्य तिथि पर कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। परिषद के प्रधानमंत्री डॉ.शिवगोपाल मिश्र ने बताया कि अभी ट्रिपलसी, डीटीपी और टैली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हाईस्कूल पास छात्राएं और महिलाएं इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकती हैं। इसके लिए छात्राएं 15 जुलाई से दिन में दो से पांच बजे के बीच परिषद के कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें