फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उड़ान’ से बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
cbse net
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ग्यारहवीं में पढ़ रही छात्राओं के ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट लेकर आया है। इसके तहत छात्राओं को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का मौका दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत बेटियों को इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। सीबीएसई की ओर से ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है, ग्यारहवीं की छात्राएं 13 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


उड़ान की मुख्य विशेषताएं
- उड़ान के तहत सीबीएसई छात्राओं को इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराएगा।
- इस योजना के तहत 1000 छात्राओं को केंद्र पोषित प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए मदद की जाएगी।
- इस योजना में 52.5 फीसदी सीटें एससी-एसटी, ओबीसी एवं दिव्यांग छात्राओं केलिए आरक्षित होंगी।
- बोर्ड चयनित छात्रा को टैबलेट देगा, इसके जरिए छात्राएं स्टडी मैटेरियल डाउनलोड कर सकेंगी, उनके लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाएगी।
- उड़ान कक्षाओं के आकलन के समय न्यूनतम 75 फीसदी वाली छात्राओं के लिए प्रवेश शुल्क एवं ट्यूशन फीस की वित्तीय सहायता मिलेगी, यदि उस छात्रा का चयन केंद्र सरकार द्वारा पोषित इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश परीक्षा से होता है। 

पात्रता मापदंड
- ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट केवल भारतीय नागरिकों के लिए है।
- जो छात्राएं वर्तमान में भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के स्कूल से ग्यारहवीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित (पीसीएम) विषयों में अध्ययनरत हैं, कार्यक्रम के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन

- दसवीं पास छात्रा द्वारा 10वीं में सभी विषयों में 70 फीसदी अंक और विज्ञान-गणित में 80 फीसदी अंक हों या सीजीपीए में ग्रेड अंक आठ (8) एवं विज्ञान गणित को मिलाकर ग्रेड अंक नौ (9) होने चाहिए।
विज्ञापन

- इस योजना में चयन के लिए परिवार की वार्षिक आय छह लाख से कम होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें