फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रहीं बच्चियों के ऊपर गिरा बारजा, एक की मौत, तीन गंभीर

Mon, 28 Dec 2020 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली के खरौना गांव में सोमवार दोपहर एक मकान के बाहर खेल रही चार बच्चियाें पर छत का बारजा गिरने से मलबे में दब गई। घटना देख पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। एक बालिका की मौत हो चुकी थी जबकि तीन गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार सदर ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

खरौना गांव निवासी हरिश्चंद्र चौधरी के घर के बाहर सोमवार दोपहर गांव की गुड़िया (11) पुत्री गुडडू सरोज, सोनिया (12) पुत्री राजू, कुसमा (6) पुत्री शिवलोचन व रेशमा (11) पुत्री टिर्रा खेल रहीं थी। इस दौरान हरिश्चंद्र चौधरी का बारजा अचानक भरभराकर गिर गया। बारजा के मलबे में चारों बच्चियां दब गई। घटना देख स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।

 

हादसे में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई थी। अन्य तीन बच्चियों की हालत नाजुक थी। आननफानन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर पश्चिमशरीरा सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें