दीपोत्सव की खुशियों के बीच प्रदूषण भी काबू में रहे इसके लिए इस बार बाजार में ग्रीन पटाखों पर जोर है। पटाखों से प्रदूषण न फैले इसके लिए इस बार पटाखा निर्माता कंपनियों की ओर से बैरियम नाइट्रेट की मात्रा काफी कम कर दी गई है। इससे जहां पटाखों की चमक कम रहेगी तो वहीं पर्यावरण को भी इससे नुकसान काफी कम होगा।
बाजार में इस बार ग्रीन पटाखे काफी तादात में आए हैं। इसमें कई नई वैरायटी भी है। जो नए प्रमुख पटाखे बाजार में आए हैं, उसमें ड्रोन, फ्लाई मशीन, स्पिनर आदि हैं। ड्रोन जहां आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरेगा तो वहीं स्पिनर जमीन पर रोशनी बिखेरने के साथ नाचेगा। लेकिन इससे धुआं कम निकलेगा। दरअसल प्रदूषण कम करने एवं कोरोना संक्रमण काल में बाजार में ग्रीन पटाखों पर ही इस बार जोर दिया जा रहा है। इसके लिए इस बार बाजार में ग्रीन पटाखे आ गए हैं।