फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : भोज-भंडारे पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 02 Aug 2026 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के मद्देनजर एल्डर कमेटी ने मतदान तक अधिवक्ताओं के भोज-भंडारे के लिए गेस्ट हाउस उपलब्ध नहीं कराने का प्रशासन से आग्रह किया है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के मद्देनजर एल्डर कमेटी ने मतदान तक अधिवक्ताओं के भोज-भंडारे के लिए गेस्ट हाउस उपलब्ध नहीं कराने का प्रशासन से आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की संस्तुति के साथ नामांकन निरस्त कराने तक की कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन


कमेटी के चेयरमैन राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं के अनुपालन में अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों से सहयोग की अपील की गई है। जानकारी मिली है कि कुछ प्रत्याशियों ने भोज-भंडारे के लिए गेस्ट हाउस बुक कराए हैं।

ऐसे में अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर आयुक्त नगर निगम और सहायक आयुक्त कर्नलगंज को पत्र भेजकर मतदान तक अधिवक्ताओं के भोज-भंडारे के लिए कोई भी गेस्ट हाउस उपलब्ध नहीं कराने का आग्रह किया गया है। कमेटी ने कहा है कि मतदान के दिन कोई भी प्रत्याशी चुनाव कार्यालय नहीं बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें