फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : पुजारी यादव मुठभेड़ में मौत मामले में सिपाही जितेंद्र की दूसरी जमानत अर्जी खारिज

Sun, 02 Aug 2026 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के बहुचर्चित पुजारी यादव मुठभेड़ में मौत मामले में पुलिस सिपाही जितेंद्र सिंह की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी। यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की अदालत ने दिया है।
विज्ञापन
अदालत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के बहुचर्चित पुजारी यादव मुठभेड़ में मौत मामले में पुलिस सिपाही जितेंद्र सिंह की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी। यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की अदालत ने दिया है। पहली जमानत मंजूर होने के फैसले को पीड़ित पुजारी यादव के भाई अजय यादव ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन


इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेश को पलट दिया था। इसके बाद सिपाही जितेंद्र सिंह ने दोबारा जमानत अर्जी दाखिल की थी। गौरतलब है कि पुजारी यादव की हत्या कि लिए जौनपुर की पूरी एसओजी टीम को उनके भाई अजय ने आरोपी बनाया था। काफी बवाल के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी जिसमे कई पुलिसवालों के खिलाफ चार्जशीट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें