फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आसिफ दुर्रानी की गिरफ़्तारी पर रोक

Fri, 04 Sep 2020 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आसिफ दुर्रानी की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। आसिफ के खिलाफ करेली थाने में पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम और आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आसिफ ने प्राथमिकी को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी। याचिका पर न्यायमूर्ति मनोज मिश्र और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। प्राथमिकी में बताई गई घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है। घटना जहां हुई, वह उसका घर नहीं है। याची को मौके से गिरफ़्तार अभियुक्त के बयान के आधार पर नामजद किया गया है। कोर्ट ने प्राथमिकी रद्द करने से इंकार करते हुए विवेचना जारी रहने तक याची को गिरफ़्तार नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें