फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हटेंगे बांस और बल्लियां, खंभों से घरों तक पहुंचाई जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूराबाद। सौभाग्य योजना के तहत मोहीउद्दीनपुर के बचे हुए मजरों में विद्युतीकरण किया जा रहा है। मजरों के जिन घरों तक बांस बल्ली के सहारे बिजली पहुंचाई गई है उन घरों तक खंभे लगाने का काम शुरू जारी है।
विज्ञापन

गांव के प्रधान इसरार अहमद उर्फ नन्हे भाई ने बताया कि गांव के तीन मजरों जिनमें नई मुस्लिम बस्ती कुआं से अफजल अहमद के घर होते हुए मकबूल के घर तक नए खंभों के जरिये बिजली पहुंचाई जा रही है।
वहीं, मौर्य बस्ती में मंदिर से मनोज के घर व रजक के घर से इफ्तेखार कुरैशी के घर तक बांस बल्लियों को हटाकर खंभे लगाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के इन पुरवों में विद्युत न होने की शिकायत काफी पहले विभाग में की गई थी। इसके बाद सौभाग्य योजना के तहत खंभे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बोले अफसर
सौभाग्य योजना के तहत मजरों में विद्युतीकरण किया जा रहा है। बांस बल्लियों के सहारे जिन घरों तक बिजली पहुंचाई गई है वहां अब खंभे लगाए जा रहे हैं। - जितेंद्र यादव एसडीओ फाफामऊ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें