फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शंकरगढ़ की स्कूली वैन पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
वैन दुर्घटना में घायल ओम सिंह
विज्ञापन
इलाके के एक निजी स्कूल की वैन मध्य प्रदेश स्थित पटहट गांव के पास पलट गई। सवार आठ बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे के सिर में चोट आई है जबकि एक बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। बच्चों का आरोप है कि ड्राइवर तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

शंकरगढ़ में संचालित एक निजी स्कूल की वैन मध्य प्रदेश के जनेह थाना के गोंद कला गांव से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। जनेह थाना क्षेत्र के गांव पटहट में अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोग दौड़कर आए और बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर बच्चों के परिजन भी आ गए। सभी बच्चों को शंकरगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बच्चों के मुताबिक, चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।
वैन में सवार प्रतीक्षा तिवारी (14) निवासी खटखरी, प्रशांत मिश्रा (15), विराट मिश्र (12) निवासी पथरी गढ़, निधि पांडेय (14), नमन पांडेय (13), शिवा पांडेय (14), साहस ठाकुरिया (16), ओम सिंह निवासी गोंद कला (मध्यप्रदेश) घायल हो गए। इसमें प्रतीक्षा तिवारी के सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओम सिंह का दाहिना हाथ टूट गया है। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायल बच्चों ने बताया कि वैन चालक बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। बच्चों का यह आरोप है कि चालक नशे का आदी था जो घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

वैन में लगी थी गैस किट
मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल वैन में गैस किट भी लगी थी। उक्त घटना के संबंध में थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल मध्य प्रदेश के थाना जनेह अंतर्गत हुई है। यह हमारे कार्य क्षेत्र से बाहर है। थाना क्षेत्र में एक अभियान चलाया जाएगा जिसपर ऐसे गैस किट लगाकर चल रहे स्कूल वाहनों पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वैन दुर्घटना में घायल ओम सिंह

वैन दुर्घटना में घायल ओम सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें