छात्रा का आरोप है कि पिछले साल डॉक्टर ने एक निजी अस्पताल में बुलवाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद धमकी दी कि कुछ बताया तो परिवार समेत मार दिया जाएगा। बाद में कई बार उसे धमकाकर उसके साथ संबंध बनाए। एक दिन वह भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी के सिविल लाइंस स्थित होटल भी ले गया और वहां पिस्टल से लैस श्याम प्रकाश और डॉक्टर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर अनिल द्विवेदी और भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद बुधवार को डॉक्टर अनिल द्विवेदी को लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा नेता श्याम प्रकाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आज छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। विवेचक के माध्यम से कोर्ट में 164 के बयान के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। अनुमति मिलते ही जल्द ही कोर्ट के सामने 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।