फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली हास्पिटल : टीबी सप्रू जिला अस्पताल में आक्सीजन खरीद की जांच का आदेश

Sat, 25 Jun 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए आक्सीजन बाहर से खरीदी जा रही है। शनिवार को इस बात को भंडार गृह (स्टोर) के प्रभारी जगदीश पांडेय ने खुद स्वीकार किया। उनकी मानें तो जिन वार्डों में आक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन अभी तक नहीं जोड़ी गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : बेली हास्पिटल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज बहादुर सप्रू जिला अस्पताल (बेली) में कोरोना महामारी से निबटने के लिए प्लांट लगने के बाद भी आक्सीजन खरीदे जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर अब प्लांट आपरेटर से लेकर अस्पताल के भंडार गृह से जुड़े कर्मियों को सांप सूंघ गया है।

विज्ञापन



इस अस्पताल के तीन वार्डों में प्लांट से कनेक्टिविटी न होने के बावजूद आक्सीजन बाहर से खरीदे जाने को डीएम ने गंभीरता से लिया है। सरयू, व्यास और पेइंग वार्डों में ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन की कनेक्टिविटी नहीं है, लेकिन विकल्प के तौर आक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाने की व्यवस्था है। इन वार्डों जरूरत पड़ने पर आक्सीजन कंसंटेटर लगाए जा सकते हैं। लेकिन, इसके बाद भी वहां आक्सीजन सिलिंडर बाहर से भरवाए जाने की बात सामने आई है।


आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए आक्सीजन बाहर से खरीदी जा रही है। शनिवार को इस बात को भंडार गृह (स्टोर) के प्रभारी जगदीश पांडेय ने खुद स्वीकार किया। उनकी मानें तो जिन वार्डों में आक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन अभी तक नहीं जोड़ी गई है, वहां कंसंट्रेटर दिए गए हैं। लेकिन, आईसीयू में मरीजों के लिए ऑक्सीजन खरीदी जा रही है। वह मानते हैं कि अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या नगण्य है और सांस की बीमारी वाले दूसरे मरीज भी अभी बहुत नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : बेली हास्पिटल में लगा ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।
फिर भी, महीने भर में 30 से 35 हजार रुपये तक की आक्सीजन खरीदी जा रही है। अब सवाल उठता है कि एक नहीं टीबी सप्रू अस्पताल में दो प्लांट लगने के बाद आईसीयू या अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए आक्सीजन कब से और क्यों खरीदी जा रही है। उल्लेखनीय है कि 226 बेड वाले इस जिला अस्पताल में 152 बेड पर आक्सीजन प्लांट से कनेक्टिविटी दी जा चुकी है। यहां डीआरडीओ के सहयोग से 1200 एलपीएम और पीएम केयर फंड से एक हजार एलपीएम क्षमता के प्लांट क्रमश: अक्तूबर और नवंबर 2021 में स्थापित किए जा चुके हैं।


ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों को जल्द मिलेगी कनेक्टिविटी: डीएम
टीबी सप्रू जिला अस्पताल के तीन वार्डों में ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन जोड़ने का काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। डीएम ने बताया कि टीबी सप्रू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट से कनेक्टिविटी देने के साथ ही जिन वार्डों में पाइप लाइन नहीं बिछी है, उसे पूरा कराने के लिए शासन से बजट मांगा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 10 दिनों में इस समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी, ताकि मरीजों के उपचार में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 


सिर्फ आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यकता पड़ने पर आक्सीजन खरीदनी पड़ रही है। बाकी वार्डों में जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। अन्य सभी वार्डों में हर बेड पर मरीजों के लिए आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। जगदीश पांडेय, स्टोर इंचार्ज,टीबी सप्रू जिला अस्पताल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें