फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बहरिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड खंड बहरिया के अतनपुर सुल्तानापुर में केएफ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को बहरिया और बरजी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बहरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। बरजी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया लेकिन निर्णायक पलों में बहरिया की टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत सुनिश्चित की।
विजेता टीम बहरिया के कप्तान राय यादव को साढ़े सात हजार नकद राशि के साथ ट्रॉफी, कप और मेडल दिया गया। वहीं, उपविजेता टीम बरजी के कप्तान मनीष को साढ़े चार हजार रुपये नकद सहित ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। मैच का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व विधायक विजमा यादव, अनिल यादव ने किया। इस अवसर पर आयोजक नौशाद अहमद, हाजी आरिफ सिद्दीकी, जगदीश, राजेश यादव, सतीश, कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें