फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मां बगलामुखी के दरबार में लगाई हाजिरी

Mon, 26 Jul 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को मां बगलामुखी का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सविधि मंत्रोच्चार के साथ लोक मंगल के लिए मां की आरती उतारी।
विज्ञापन
prayagraj news : संगम पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने नौका विहार भी किया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को मां बगलामुखी का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सविधि मंत्रोच्चार के साथ लोक मंगल के लिए मां की आरती उतारी। दोपहर बाद वह बम्हरौली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति के साथ गुरु पूर्णिमा से पहले यहां पहुंची थीं। आचार्य विनोद कुमार ओझा के मार्गदर्शन में उन्होंने शांतिपुरम में रविवार को मां बगलामुखी का पूजन अर्चन किया। इस दौरान कुछ चुनिंदा लोगों से साइना मुलाकात की। उनसे मिलने वालों में रजनीश पासी, राजू पासी, किरण पासी, अरविंद ओझा, राजकुमार भारतीय शामिल थे।

इसके बाद साइना अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष लालू मित्तल के घर पहुंचीं। वहां अंगवस्त्रम ओढ़ाकर प्रयागराज वासियों की तरफ से साइना नेहवाल का अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला अध्यक्ष श्वेता मित्तल ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें