प्राइवेट क्लीनिक में भी आ रहे मामले
हिम्मतगंज स्थित एक प्राइवेट दंत रोग चिकित्सालय के डॉ. प्रशस्त मिश्रा की मानें तो उनके यहां प्रतिदिन 10 से 15 मामले दूध के दांत समय पर न गिरने के आ रहे हैं।
क्या करना चाहिए
1-गन्ना, चना, मूंगफली व भुट्टा जैसे ठोस आहार का सेवन कराएं
2- रात में सोते समय ब्रश करना जरूरी
3- जरूरी न हो तो बोतल से दूध न दें
4-खाने में हरी सब्जी जरूर दें
बच्चों के दूध के दांत समय पर न गिरने के मामले पिछले पांच वर्षों में बढ़े हैं। प्रतिदिन पांच से छह मामले आ रहे हैं। अगर समय पर बच्चों को ठोस आहार दिया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। - डॉ. भावना सिंह, अध्यक्ष दंत रोग विभाग, एसआरएन
बच्चों को रात में दूध पिलाने के बाद उन्हें ब्रश जरूर कराएं। अगर ऐसा नहीं हैै, तो उन्हें अच्छे से कुल्ला करा दें। इससे दांत में कीड़े नहीं लगेंगे और मसूड़े स्वस्थ्य रहेंगे। - डॉ. प्रशस्त मिश्रा, दंत रोग विशेषज्ञ।