फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों से गांव में घूम रहा था विक्षिप्त, युवकों के झुंड ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर किया अधमरा 

Wed, 04 Sep 2019 02:23 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगंज
विज्ञापन
विक्षिप्त युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल के जिलों से शुरू हुई बच्चा चोर की अफवाह और आए दिन किसी न किसी को दबोचकर उसकी भीड़ द्वारा की गई पिटाई की आग मंगलवार को हनुमानगंज तक पहुंच गई। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मनबढ़ युवकों के झुंड ने एक विक्षिप्त को बच्चा चोर समझकर दबोच लिया और पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती पिटाई के आरोपी युवकों ने विक्षिप्त को वहां से भगा दिया। पुलिस विक्षिप्त की तलाश में जुटी हुई थी। कुछ रोज पहले पूर्वांचल के जौनपुर जिले से बच्चा चोर की अफवाह की आड़ में अराजकतत्वों के झुंड ने किसी को दबोचकर पिटाई की थी। देखते ही ऐसी वारदात आसपास के जिलों और गांवों में होने लगी।

पूर्वांचल से शुरू हुई बच्चा चोर की आड़ में मारपीट की घटना मंगलवार को हनुमानगंज तक पहुंच गई। मंगलवार शाम को तकरीबन चार बजे सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में एक विक्षिप्त युवक घूम रहा था। वह कई दिनों से गांव में घूमता देखा जा रहा था। गांव के कुछ मनबढ़ युवकों के झुंड ने विक्षिप्त युवक को दबोच लिया। उसे बच्चा चोर बताकर पिटाई शुरू कर दी। विक्षिप्त युवक लगातार चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन मनबढ़ युवकों के झुंड ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन


युवकों के झुंड ने विक्षिप्त को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच गांव के बड़े-बुजुर्ग वहां पहुंचे और युवकों के चंगुल से विक्षिप्त को छुड़ाया। विक्षिप्त अपना नाम राजेंद्र बता रहा था। इसके अलावां वह कुछ नहीं बोल पा रहा था।

मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिास को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि इसके पहले मनबढ़ युवकों ने विक्षिप्त को वहां से भगा दिया। साथ ही खुद भी वहां से फरार हो गए। पुलिस विक्षिप्त की तलाश में जुटी हुई थी। घटना से गांव के लोग भी सकते में थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें