फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के बीए कोर्स में पहले दिन ही 355 प्रवेश

Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रवेश भवन पर मंगलवार को छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ पहुंची। अकेले बीकॉम में 159 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीकॉम में एक दिन में प्रवेश की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। बीकॉम में अब ज्यादातर सीटें भर गई हैं। शेष सीटों पर सुपरन्यूमेररी, खेल, दिव्यांग आदि कोटा के अंतर्गत प्रवेश होंगे। इसके बाद सीट बचने पर मेरिट गिराई जाएगी।
विज्ञापन


बीए में पहले दिन ही 355 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। मंगलवार को सभी वर्ग के 271 या इससे अधिक अंक पाने वाले कुल 525 विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था। इनमें से 364 ने फार्म लिया। नौ विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की। प्रवेश लेने वालों में टॉपर मनोज यादव भी शामिल रहे। बीए में देर शाम तक प्रवेश हुआ। बीएससी गणित में 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। एक साथ तीन पाठ्यक्रमों में दाखिला होने तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने से प्रवेश भवन पर पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा।

विवि में आज और कल प्रवेश
बीए-
13 जुलाई - सभी वर्ग 244 या इससे अधिक अंक
14 जुलाई - सभी वर्ग 226 या इससे अधिक अंक

बीएससी जीव विज्ञान
13 जुलाई - सभी वर्ग के 250 या इससे अधिक अंक
14 जुलाई - ओबीसी के 202 और एससी के 155 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

उर्दू कोटा
- विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग अध्यक्ष के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में उर्दू कोटा के अंतर्गत प्रवेश के लिए फार्म 17 जुलाई तक विभाग से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

अरबी-फारसी
- बीए प्रथम वर्ष में अरबी एवं फारसी कोटा के अंतर्गत प्रवेश के लिए 13 जुलाई तक विभाग में आवेदन करना है। साक्षात्कार 14 जुलाई को सुबह 10 बजे विभाग में ही होगा।
विज्ञापन


कालेजों में प्रवेश
एडीसी कीडगंज परिसर में 14 का प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्र) - सभी वर्ग के 230 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी अभ्यर्थी
बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) - सभी वर्ग के 150 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीए (केवल छात्र) - सभी वर्ग के 200 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

एडीसी जीरोरोड परिसर में 14 का प्रवेश
बीकॉम - सभी वर्ग की छात्राएं 250 या इससे अधिक अंक
बीए - सभी वर्ग की छात्राएं 150 या इससे अधिक अंक

ईश्वर शरण डिग्री कालेज में आज प्रवेश
बीकॉम - सभी वर्ग के 230 या इससे अधिक अंक

जगत तारन
बीकॉम -
13 जुलाई - एसटी की सभी छात्राएं
14 जुलाई - एससी की 10 या इससे अधिक अंक तथा एसटी की सभी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें