फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। ईश्वर डिग्री कॉलेज गेट के सामने बुधवार रात बीटेक फाइनल ईयर के छात्र नंदन पांडेय (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सिर में सटाकर दो गोली मारी। छात्र को गोली मारने की घटना से इलाके में खलबली मच गई। सैकड़ों की संख्या में छात्र घटनास्थल और फिर बाद में एसआरएन अस्पताल में जुट गए। तनाव और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। 
विज्ञापन

चांदपुर सलोरी के राजमणि पांडेय फोटोग्राफी करते हैं। उनकी पत्नी सुमित्रा पांडेय परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका बेटा नंदन पांडेय (25) देवप्रयागम फाफामऊ में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था। वह रात में साढ़े आठ बजे घर से बाइक लेकर निकला था। लगभग सवा दस बजे लौट रहा था, तभी ईश्वर डिग्री कॉलेज के सामने बाइक सवार हमलावरों ने उसे घेरकर रोक लिया। कहासुनी के बाद सिर तमंचा सटाकर दो गोली मारी। गोली लगते ही नंदन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर कर्नलगंज पुलिस पहुंची और छात्र को लेकर एसआरएन अस्पताल और फिर वहां से रामबाग स्थित निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें