कॉलेज परिसर में घुसकर बचाई जान
एफआईआर के मुताबिक, इस बात की सूचना गौरव ने अपने बड़े भाई अभिषेक को देकर कहाकि वह छुट्टी के बाद कॉलेज लेने आ जाए, ये लोग कुछ गलत कर सकते हैं। कॉलेज छुट्टी के बाद अभिषेक, अनुज, अमित और वरूण शाम करीब चार बजे गौरव को लेने पहुंचे तो गेट पर उक्त आरोपी लाठी-डंडा और हॉकी से हमला कर दिया। जान बचाकर सभी ने भागना शुरू किया तो उक्त लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। बाकी लोग कॉलेज परिसर में घुसकर अपनी जान बचाई।
हालत बनी है गंभीर
इस बीच अनुज को आरोपियों ने अपने काले रंग की स्कापियों में जबरन अंदर घसीट लिया और उसके साथ मारपीट कर रावतपुर चौराहे पर अधमरा कर फेंक दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, घायल अनुज को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एयरपोर्ट थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि 15 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।