फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने की राजनीति कर रहे मोदी: आजम

Mon, 20 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को मेजा और प्रतापपुर के जलालपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभाओं में उन्होंने ने मोदी को झूठा का पुलिंदा तक कह डाला। हिन्दू और मुस्लिमों को बांटने की राजनीति कर देश को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। आजम ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान बैंकों में लाइन लगे लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है, जनता इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी। प्रधानमंत्री ने गरीबों के हित की बात तो की लेकिन उनके लिए काम कुछ नहीं किया बल्कि दो साल में करोड़ों के कपड़े जरूर पहन डाले। न युवाओं को रोजगार मिला, न गरीब किसानों का कर्ज माफ हुआ और मोदी मन की बात करके देश चला रहे हैं। पीएम लोकतंत्र का बादशाह होता है। उनके द्वारा हल्की और छोटी बातें करना शोभा नहीं देती। उन्होंने आरएसएस, विहिप और बजरंग दल पर हमला किया तो स्मृति ईरानी की डिग्री पर भी सवाल खड़े किए।

आजम ने बसपा प्रमुख मायावती पर मुस्लिमों से सौदेबाजी करने का आरोप लगाया। कहा कि मायावती ने अल्पसंख्यकों को सौ सीटों पर टिकट दिया है। मैं उन्हें तब अल्पसंख्यकों की हितैषी समझता जब एक मुस्लिम प्रत्याशी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना देतीं। मुस्लिमों को आगाह करते उन्हाेंने बसपा से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। सभाओं में मेजा एवं प्रतापपुर से प्रत्याशी राम सेवक पटेल, प्रतापपुर विजमा यादव समेत यासमीन खान, नीरज सिंह यादव, अवधेश यादव, गोलू यादव, जगदीश, राजबहादुर, अवधेश नारायण, अमित, वकार अहमद, डा. परवेज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें