फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद पार्क में टिकट की योजना का विरोध शुरू

Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आजाद पार्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहरियों को चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रवेश के लिए टिकट खरीदने की प्रस्तावित योजना मंजूर नहीं है। टिकट कब से लगना शुरू होगा, यह अभी तय नहीं है लेकिन इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। सामाजिक न्याय मोर्चा के नेतृत्व में छात्रों, बुजुर्गों एवं आम लोगों ने इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को आजाद पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि आजाद पार्क में टिकट नहीं लागू होने दिया जाएगा, क्योंकि यह गरीब छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों के लिए ठीक नहीं है। आम लोगों के ऊपर हवा पानी और सार्वजनिक संपत्तियों पर टैक्स एवं शुल्क लगाकर नाइंसाफी की जा रही है। यहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई करने आते हैं तो भागदौड़ भरी जिंदगी के कुछ पल सुकून से बिताने के लिए भी लोग यहां आते हैं। मोर्चा के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि पार्क में सभी लोगों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था होनी चाहिए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, क्योंकि  शुल्क लगाना शहरियों को पार्क से वंचित करना है।

धरने में अभय शुक्ला, अविनाश विद्यार्थी, आकाश यादव, आशीष यादव, धनंजय पटेल, धीरेंद्र यादव, हरेंद्र देववंशी, प्रदीप दुबे, पंकज, राजेश, अनुज आदि शामिल थे। उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुकुंद तिवारी के नेतृत्व में नेताओं ने मंडलायुक्त से मिलकर इलाहाबाद संग्रहालय का गेट हटाने पर आपत्ति जताई। कहा कि इससे पर्यटकों को परेशानी होगी। नेताओं ने इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इसमें तारिक सईद अज्जू, निजामउद्दीन, विमल मेहरोत्रा, दीपचंद्र शर्मा, जय प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें