समारोह में दिया गया था चेक, आयुष्मान कार्ड
कोविड में माता-पिता दोनों को खोने वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री केयर एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई। जिले में 13 बच्चों ने मां-पिता दोनों खो दिया था। हालांकि, इनमें से एक बच्चे का भी निधन हो चुका है। इस तरह से अब 12 बच्चे हैं। एक साल पहले कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में इन बच्चों को दोनों योजनाओं के तहत 10 लाख रुपये का चेक एवं आयुष्मान कार्ड दिया गया था। बच्चों की देखभाल के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से एक टीम भी बनाई गई है। लेकिन साल भर से किसी ने भी शिवांग से संपर्क नहीं किया।
देर रात सक्रिय किया गया कार्ड
आयुष्मान कार्ड सक्रिय न होने की खबर आला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद देर रात कार्ड को सक्रिय किया गया। प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी शिवांग के परिजनों को दे दी है।
शिवांग के मामा से आयुष्मान कार्ड की कॉपी मंगा ली गई है। कार्ड केंद्र सरकार से ही जारी हुआ है। रात तक इसे सक्रिय कर दिया गया है। अन्य बच्चों के कार्ड भी मंगाए जा रहे हैं। उन्हें भी सीएमओ ऑफिस भेजकर सक्रिय कराया जाएगा। - पंकज कुमार मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी