फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के जरिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बृज अकादमी की ओर से शुक्रवार को गंगा यमुना संरक्षण पर जागरूकता रैली माघ मेेले निकाली गई। मंडलायुक्त बीके सिंह ने रैली का शुभारंभ किया। रैली में विभिन्न डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मंडलायुक्त ने कहा कि गंगा-यमुना भारतीय जनमानस की प्राणदायिनी है। इनके प्रदूषित होने से हमारी संस्कृति और संस्कारों पर भी चोट पहुंच रही है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक महेंद्र राम ने ब्रज अकादमी के प्रयासों की सराहना की। चंद्रविजय चतुर्वेदी ने अकादमी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अकादमी महासचिव साध्वी डॉ. राकेश हरि प्रिया ने स्वागत किया। रैली में शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक एएनएस यादव, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र मालवीय, रामजी अग्रहरि, शेषमणि त्रिपाठी, प्रकाश दूबे, सुरेश नारायण, रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें