फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में पंडाल का गेट गिरा, छह जख्मी

Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद। कैंट के म्योर रोड इलाके में सड़क पर हो रहे भगवती जागरण के दौरान पंडाल का गेट गिर गया। हादसे में छह श्रद्धालु जख्मी हो गए। इससे जागरण में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग घायलों को लेकर अस्पताल भागे। स्थानीय लोगो में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि डीजे संचालक ने गेट लगाने में लापरवाही बरती है। 
विज्ञापन

राजापुर में म्योर रोड पर शुक्रवार रात स्थानीय लोग मिलकर दुर्गा जागरण करवा रहे थे। दुर्गा जागरण में डीजे वाले ने पंडाल के बाहर पिलर नुमा गेट खड़ा किया था। जिसमें लाइट लगी हुई थी। पिलर में किसी तरह का सपोर्ट नहीं था। जिसके चलते रविवार भोर में लगभग छह बजे दोनो पिलर गिर पड़े। पिलर श्रद्घालुओं पर गिरा। पिलर गिरने से जागरण में अफरातफरी मच गई। कारोबारी की पत्नी मधु केशरवानी, बीए की छात्रा मानसी और अनीता देवी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अनीता के सिर में चोट लगी है। उन्हें 18 टांके लगे हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। उनका आरोप है कि डीजे संचालक ने बिना किसी सपोर्ट के पिलर खड़ा किया था। जिसके चलते हादसा हुआ है। संयोग अच्छा रहा कि पिलर पहले एक दुकान के टीनशेड पर गिरा। वरना हादसा और भयानक होता। डीजे संचालक के खिलाफ स्थानीय लोगों से शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें