आठ शहरों के लिए सीधी विमान सेवा को हरी झंडी
उड्डयन मंत्री शनिवार को जब प्रयागराज पहुंचे तो समीक्षा बैठक में इन एलाइंस एयर के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उड्डयन मंत्री के दिल्ली पहुंचने के बाद इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा को हरी झंडी दिखा दी गई। फिलहाल एलाइंस एयर महाकुंभ मेला अवधि में इन शहरों के लिए एटीआर 72 श्रेणी का विमान संचालित करेगा। इसमें कुछ विमान रात के समय यहां उड़ान भरेंगे। शनिवार को जो शेड्यूल जारी हुआ है उसमें प्रयागराज से दिल्ली की एक उड़ान रात 9.50 बजे टेकऑफ करेगी।
इसी तरह जबलपुर-प्रयागराज उड़ान यहां रात 9.25 बजे लैंड करेगी। प्रयागराज से कोलकाता की एक फ्लाइट रात 9.10 बजे यहां से उड़ान भरेगी। गुवाहाटी उड़ान भी रात 9.15 बजे यहां से प्रत्येक रविवार को टेक ऑफ करेगी। प्रयागराज से गुवाहाटी, जयपुर, जबलपुर, देहरादून और भुवनेश्वर के लिए सप्ताह में एक-एक दिन, कोलकाता के लिए पांच दिन विमान संचालित होगी। इसी तरह दिल्ली के लिए भी सप्ताह में छह दिन अतिरिक्त उड़ान संचालित होगी।