फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : इंद्रनील घोष मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मांनित, खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए मिला सम्मान

Sat, 07 Dec 2024 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माता मीरा एवं पिता जयंत कुमार घोष के सुपुत्र इंद्रनील घोष को हाल ही में  पेफी राष्ट्रीय अवॉर्ड 2024 एवं  चेतन चौहान राष्ट्रीय अवार्ड 2023  से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा प्रशिक्षक के तौर पर कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्षदीप  के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं I 
विज्ञापन
फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के फुटबॉल प्रशिक्षक और राष्ट्रीय खेल प्रबंधक इंद्रनील घोष को खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया I आईपीएसी के निदेशक रितेश कुकरेजा ने इंद्रनील को मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की।

विज्ञापन


माता मीरा एवं पिता जयंत कुमार घोष के सुपुत्र इंद्रनील घोष को हाल ही में  पेफी राष्ट्रीय अवॉर्ड 2024 एवं  चेतन चौहान राष्ट्रीय अवार्ड 2023  से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा प्रशिक्षक के तौर पर कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्षदीप  के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं I 

साथ ही इंद्रनील ने अपने प्रशिक्षण एवं दिशा निर्देश में सर्वप्रथम 2009-10 में इलाहाबाद विश्विद्यालय महिला फुटबॉल टीम 2012 -13  में प्रथम हिमाचल प्रदेश जूनियर बालिका फुटबॉल टीम एवं 2019 -20 में प्रथम आर्मी पब्लिक स्कूल नई कैंट की बालिका फुटबॉल टीम बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रनील घोष, मुख्य प्रशिक्षक फुटबॉल। - फोटो : अमर उजाला।
एनएफए के मुख्य प्रशिक्षक हैं इंद्रनील

इंद्रनील 2015 से नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक हैं और गत 15 वर्षों के प्रशिक्षण में बहुत से खिलाड़ियों ने जिला स्तर, अंतर विश्विद्यालय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग किया। इंद्रनील कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल एवं स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010, झारखंड राष्ट्रीय खेल 2011, एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप, जूनियर एशियाई टेनिस चैंपियनशिप 2012, सैफ (साउथ एशियाई) अंतराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2011, 2015 में काम कर चुके हैंI हाल ही में इंद्रनील संतोष ट्रॉफी सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक भी थेI

आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के लाइसेंस प्राप्त प्रोफेशनल फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने इलाहाबाद विश्विद्यालय से वर्ष 2006 में एम कॉम एवं बरकतुल्लाह विश्विद्यालय भोपाल से वर्ष 2012 में  एमपीएड वहीं वर्ष 2008-09  में नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स कोलकाता से फुटबॉल कोचिंग का डिप्लोमा प्राप्त किया है, जबकि वर्ष 2021 में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (पीजीडीएसएम)  उत्तीर्ण किया है 

पत्नी पिंकी घोष, अंजना बनर्जी, प्रदीप चक्रवर्ती, डॉ. सर्वेश गुप्ता, डॉ. राकेश चतुर्वेदी, डॉ. शैलेश, डॉ सतीश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, संजय भट्टाचार्य, रबिन्द्र नाथ बनर्जी, अरिंदम घोष, दिनेश श्रीवास्तव, सुशील कुमार, अजय नवैत, गोपाल, सुनील निगम आदि ने इंद्रनील को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें