फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली के आंदोलन में कूद पूर्व पदाधिकारी

विज्ञापन
AUSU - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए रविवार को पूर्व पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं की एक बैठक हुई। इसमें छात्रसंघ बहाली के आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और संयुक्त रूप से इस लडाई को निर्णायक बनाने के लिए सहमति बनी।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश अग्रवाल और विनोद चंद दुबे ने कहा कि कई दशकों बाद फिर से सभी पूर्व पदाधिकारियों को एक साथ मैदान में आना होगा। उन्होंने सभी निवर्तमान पदाधिकारियों से आग्रह किया कि दलों और विचारधाराओं से आगे बढ़कर छात्रसंघ के बैनर तले आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए आगे आएं।
पूर्व अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव एवं पूर्व उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि छात्रसंघ बहाली के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने के लिए तत्पर हैं। यह लड़ाई छात्रसंघ बहाली की मांग स्वीकार करने के बाद ही समाप्त होगी बैठक में पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, रोहित मिश्र, रिचा सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा, विक्रांत सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, निवर्तमान महामंत्री शिवम सिंह, निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, सत्यम सनी, छात्रनेता अजीत विद्यायक, रजनीश सिंह रिशु, आनंद सिंह निक्कू, अजय सम्राट, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें