फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक आएगा स्नातक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

Mon, 12 Oct 2020 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाएं पूरी होने के बाद अब ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। स्नातक प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 15 अक्तूबर तक आने और प्रवेश प्रक्रिया 20 अक्तूबर से शुरू होने की उम्मीद है। इविवि में पहली बार ऑनलाइन प्रवेश होंगे, सो इसके लिए नई एजेंसी की तलाश शुरू कर दी गई है और टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया पांच अक्तूबर को पूरी हो चुकी है। इविवि एवं कॉलेजों में पिछले साल तक ऑफलाइन दाखिले होते रहे हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण ऑनलाइन प्रवेश का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन प्रवेश के तहत छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस बार उन्हें इविवि के प्रवेश भवन तक नहीं आना होगा। इविवि में वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़ समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में प्रवेश लेते हैं। अब वे अपने घरों में बैठकर विभिन्न पाठ्यक्रमों प्रवेश ले सकेंगे।

इविवि प्रशासन की योजना है कि 15 अक्तूबर तक स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाए। इस बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए नई एजेंसी का चयन भी हो जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो 20 अक्तूबर से ऑनलाइन दाखिले की खिड़की खुल जाएगी। इविवि में दाखिले शुरू होने के बाद संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बीच इविवि प्रशासन की ओर से एकेडमिक कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है, जिसके तहत सभी नए प्रवेश 31 अक्तूबर तक पूरे किए जाने हैं और एक नवंबर से नए सत्र की शुरुआत होनी है। ऐसे में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी करने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए इविवि प्रशासन के पास केवल तीन हफ्तों का समय बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें