प्रयागराज। इविवि वाणिज्य विभाग के छात्रों ने शुक्रवार को क्रेट 2019 में धांधली के संबंध में कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति से इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई को आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन देने वाले छात्रों का कहना था कि एक अभ्यर्थी, जिसको लिखित परीक्षा में अच्छी रैंक मिलने और नेट पास होने के बाद भी इंटरव्यू में कम अंक देकर बाहर कर दिया। छात्रों ने यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश की मांग की है।
अर्थशास्त्र विभाग का पुराछात्र सम्मेलन आज
प्रयागराज। इविवि अर्थशास्त्र विभाग में 18 जनवरी को सातवें पुराछात्र सम्मेलन का आयोजन किया जा है। इस समारोह में विभाग से शिक्षा प्राप्त करने वाले पुरा छात्र शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को 10 बजे विभाग में होगा। समारोह में भाग लेने वाले पुराछात्र माघ मेला क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ रात्रि विश्राम भी करेंगे।