प्रदेश की प्रतिष्ठित तुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 रविवार को शहर के दो केंद्रों पर हुई है। इसके लिए दो परीक्षा केद्र सीएवी इंट कॉलेज और केपी इंटर कॉलेज बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा 11 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो से 3.30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा का प्रबंध रहा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को प्रयागराज के दो केंद्रों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 55 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर संतुलित और स्तरीय था। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से वे अपने सपने पूरे कर सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा दो पालियों में सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से 3.30 बजे तक आयोजित की गई। केपी इंटर कॉलेज और सीएवी इंटर कॉलेज में हुई पहली पाली की परीक्षा में कक्षा-9 एवं कक्षा-10 और दूसरी पाली में हुई परीक्षा में कक्षा-11 एवं कक्षा-12 के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 3715 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2050 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
पहली पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1782 में से 981 परीक्षार्थियों और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1933 में से 1069 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के आयोजन में केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह एवं सीएवी इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य मेजर केके प्रसाद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
हमेशा की तरह इस बार भी ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई। परीक्षार्थियाें को डेढ़ घंटे में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 सवालों के जवाब देने थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे, ताकि परीक्षा में सफलता मिले और इस छात्रवृत्ति के जरिये वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।