फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता आज

Sun, 05 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पांच नवंबर को होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभाओं की परख और मेधावियों को मंच देने के मकसद से होने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा में नौवीं से लेकर बारहवीं तक के तकरीबन चार हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


रानी रेवती देवी इंटर कालेज में परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में कक्षा नौ तथा दस के विद्यार्थी और दूसरे चरण में ग्यारह तथा बारह के विद्यार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दिन में एक बजे से आरंभ होगी। प्रत्येक पाली में परीक्षा नब्बे मिनट की होगी। संबंधित परीक्षार्थियों को अपनी पाली के निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।

सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र बुकलेट और ओएमआर शीट दी जाएगी, जिसे उन्हें निश्चित निर्देशों तथा निर्धारित समय के भीतर भरकर जमा करना है। उपस्थिति शीट पर हस्ताक्षर सहित सेंटर कोड, सिटी कोड, प्रश्न पत्र कोड आदि जरूर अंकित करना होगा। प्रतियोगिता को लेकर रानी रेवती देवी केंद्र पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर जिज्ञासा और उत्साह है। शनिवार को भी परीक्षार्थियों ने परीक्षा के बारे में जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें