फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिहार के जज के बेटे समेत स्टाफ को संगम में डुबोने की कोशिश, ऐसे बची जान

Mon, 12 Nov 2018 04:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिहार में तैनात अपर जिला जज राजकुमार के बेटे अक्षत व ड्राइवर समेत अन्य स्टाफ को संगम में डुबोकर मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह उनकी जान बच सकी। 
विज्ञापन


जज की शिकायत पर दारागंज पुलिस ने अज्ञात नाविक के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर  दी है। राजकुमार वर्तमान में बिहार के बेतिया, चंपारण में तैनात हैं। 

वह मूलरूप से दारागंज के बख्शीखुर्द के रहने वाले हैं। शनिवार शाम वह बेटे अक्षत व स्टाफ के साथ लेटे हनुमान के दर्शन को गए थे। दर्शन के बाद परिवार समेत वह गंगाजल लेने के लिए संगम पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां झूंसी निवासी नाविक ने उनसे पहले पांच हजार रुपये मांगे, लेकिन बाद में 200 रुपये में तैयार हो गया। जज संगम तट पर खड़े रहे और परिवार व स्टाफ नाव से चल दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि नदी की मुख्य धारा में नाव ले जाने के बाद नाविक ने पांच हजार रुपये मांगे और बेटे व अन्य स्टाफ को डुबोने की कोशिश की। किसी तरह उन लोगों ने जान बचाई, इस दौरान नाविक भाग निकला। सूचना मिलने पर दारागंज पुलिस पहुंच गई, लेकिन आरोपी नाव चालक का कुछ पता नहीं चला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें