उतर प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रयागराज का दो दिवसीय दौरा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए। कहा, यूपी में जब पुलिस पर हमले हो रहे हैं तो आम लोगों की हालत क्या होगी। कानपुर की घटना के अपराधी छह दिन बाद भी पकड़ में नही हैं।
सर्किट हाउस में कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार से मुलाकात करने के बाद मीडिया से मुखातिब सांसद ने योगी सरकार को निशाने पर लिया।कहा कि शहीद पुलिस के परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा की होलागढ़ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या किये गए पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि अभी तक पुलिस किसी भी अपराधी को पकड़ने में नाकाम रही है। संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर नकेल लगाने पर नाकाम रही है और हमेशा अपराधियो और बलात्कारियों को बचाने का काम किया है। चाहे फिर वो विकास दुबे हो या कुलदीप सेंगर या चिन्मयानंद। यह लोग सिर्फ सरकारी शह पर आजादी से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है और खुले आम यहाँ वहाँ घूम रहे है ।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी सरकारी तंत्र विकास दुबे को पकड़ पाने में विफल है। प्रयागराज के होलागढ़ में हुए सामूहिक हत्याकांड में अपराधी पूरे परिवार की निशंक हत्या कर बेखौफ घूम रहे हैं और पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। उन्होंने कोरोना के मामले में भी प्रदेश सरकार खिंचाईं की। बोला, उतर प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है और कोरोना की जाँच कराने में कंजूसी कर रही है ।
दिल्ली के मुकाबले उतर प्रदेश में जाँच बहुत कम हो रही है। सरकार को कम से कम 75 जिलों में 75 कोरोना जाँच केंद्र खोलना चाहिए जो कि नही है और प्रतिदिन 2 लाख covid 19 की जाँच होना चाहिए । आम आदमी पार्टी ने हर जिले के जिला मुख्यालय में सहायता केंद्र खोल कर लोगो की सहायता की शुरूवात की और हर जिले में अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया ।