फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेतु निगम और राजस्व टीम पर हमला, छिपकर बचाई जान

Sat, 13 Jun 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या-61 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते क्षतिग्रस्त हो रहे मकानों का मुआवजा आकलन करने पहुंची सेतु निगम और राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान टीम को अधूरा काम छोड़कर सेतु निगम के डिपो में छिपकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर 10 मार्च से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण से कई मकान प्रभावित हो रहे हैं जिसके निरीक्षण के लिए एसडीएम सोरांव के आदेश पर नायब तहसीलदार नैंसी शुक्ला, लेखपाल विकास सिंह, शारदा पांडेय और सेतु निगम के सहायक अभियंता सत्यनारायण पांडेय, शिवपाल सिंह व ईश्वर दयाल राय की टीम शुक्रवार को मऊआइमा पहुंची थी।
टीम को ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित मकानों के क्षतिग्रस्त हिस्से का आकलन कर रिपोर्ट एडीएम फाइनेंस को भेजनी थी, ताकि प्रभावितों को मुआवजा मिल सके।
लेखपाल विकास सिंह के अनुसार, टीम जैसे ही नापजोख करने लगी, सुल्तानपुर खास के कुछ ग्रामीण एकत्र हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए अभद्रता करते हुए हमलावर हो गए। जान बचाने के लिए टीम भागकर पास में स्थित सेतु निगम के डिपो में छिप गई।
विज्ञापन

सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षित थाने ले आई। थाना प्रभारी मऊआइमा राममूर्ति यादव ने बताया कि लेखपाल विकास सिंह की तहरीर पर सुल्तानपुर खास निवासी जयप्रकाश, लाल बहादुर पटेल, हनुमान जायसवाल, संजीव कुमार जायसवाल समेत चार नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें