कठौली गांव के सामने शुक्रवार शाम को बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को शहर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
कानपुर निवासी लल्लन दुबे (50) गुटका कंपनी का सेल्समैन है। वे मेजारोड में किराये पर रहते हैं। बताया जाता है कि सेल्स के काम से वह कठौली गांव गए थे। वे मेजारोड की तरफ लौट रहे थे कि सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।