फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी मालिक पर हमला, सफारी में तोड़फोड़ के बाद फायरिंग

Sun, 04 Oct 2020 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के रामबाग में विज्ञापन एजेंसी मालिक अंबुज गर्ग (46) पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ। बाइक से पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उनकी सफारी में तोड़फोड़ की और फिर फायरिंग करते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी के मुताबिक, दोपहर में हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। उनकी तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


पाउथ अंबुज रामबाग क्रॉसिंग के पास स्थित नगर निगम स्कूल के बगल में विज्ञापन एजेेंसी चलाते हैं। उनके मुताबिक, शाम चार बजे के करीब वह एजेंसी में ही थे। इसी दौरान कई बाइकों पर सवार होकर 10-12 बदमाश आ धमके। आते ही उन्होंने अंबुज की बाहर खड़ी सफारी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर एजेंसी का मैनेजर राजेश बाहर आया तो हमलावरों ने असलहे निकाल लिए।

वह शोर मचाता हुआ भागा तो एक के बाद एक दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। शोर मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह पहुंच गए और भुक्तभोगी से पूछताछ की। बताया कि तहरीर के आधार पर 10-12 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

चार घंटे पहले हुआ था विवाद

वारदात की वजह चार घंटे पहले हुआ विवाद के तौर पर सामने आया है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि दोपहर में सिविल लाइंस से लौटते वक्त फायरब्रिगेड चौराहे पर उनका ईरिक्शा सवार युवक से विवाद हुआ था। जिसकी वजह सिर्फ इतनी सी थी कि आगे जाने के लिए उन्होंने उसे वाहन साइड करने को कहा था। इसके बाद विवाद करने वाला युवक उनका पीछा करते हुए एजेंसी तक आया। कुछ देर बाद वह असलहों से लैस अपने साथियों संग आया और फिर तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें