फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरपूर थाने के पूर्व एसओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Oct 2020 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर घूरपुर थाने के पूर्व एसओ अरविंद कुमार त्रिवेदी पर भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मामले की जांच करने वाले भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक की तहरीर पर घूरपुर पुलिस ने की है। कार्रवाई शनिवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन


रिपोर्ट भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर इकाई के निरीक्षक बीएस दोहरे की तहरीर पर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि 2017 में आरोपी एसओ के खिलाफ तत्कालीन अफसरों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने आरोपी एसओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कराने की संस्तुति की थी।

जिसमें एडीजी के अनुमोदन के बाद उन्हें मामले की जांच सौंपी गई। उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन व जांच के क्रम में पूर्व एसओ पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उसके खिलाफ घूरपुर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट भेज दी गई है। मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से नियुक्त विवेचक करेंगे। 

ऑडियो वायरल होने के बाद हुआ था निलंबित

मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला पूर्व एसओ अरविंद कुमार त्रिवेदी 2017 में करीब चार महीनों तक बतौर घूरपुर एसओ तैनात रहा। इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी के दो स्टेनो व उसकी बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद वह विवादों में घिर गया। जिसमें तीनों के बीच एक थाने में प्रभारी की तैनाती के लिए लेनदेन की बात सुनाई पड़ी थी। इस मामले में आरोपी पूर्व एसओ को निलंबित करने के बाद विजिलेंस जांच की संस्तुति की गई थी। आरोपी मौजूदा समय में बांदा जिले में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें