फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

प्रयागराज। कोतवाली में शिक्षिका व उसकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म के आरोपी योगेंद्र कुमार मिश्रा के घर शुक्रवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। मामला सितंबर में सामने आया था। अतरसुइया स्थित स्कूल में पढ़ाने वाली महिला का आरोप था कि बीएसए कार्यालय में तैनात कर्मचारी योगेंद्र ने पहले मदद केनाम पर उससे करीबी बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में एक दिन पता चला कि वह उसकी गैरमौजूदगी में उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कोर्ट से कुर्की की अनुमति पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस आरोपी के साउथ मलाका स्थित घर पर चस्पा किया गया है। तय समय में वह कोर्ट में पेश नहीं होता है तो कुर्की के लिए अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन

फोटो है
थाना परिसर में चौतरफा फैली गंदगी, बीमारी का खतरा
प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना स्थित आवासीय कॉलोनी में कचरा फैले होने केकारण पुलिसकर्मियों केपरिजनों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। उनका आरोप है कि कॉलोनी में कूड़ा प्रबंधन के कोई उपाय नहीं किए गए हैं जिससे घरों के सामने ही कचरा फैला रहता है। कई दिनों तक न उठाए जाने के कारण इसमें सड़न होने लगती है और दुर्गंध भी फैलती है। इस बारे में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बीमारी फैलने की भी आशंका है। कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों का यह भी कहना है कि वर्तमान में डेंगू समेत अन्य बीमारियां तेजी से पांव फैला रही हैं। ऐसे में साफ-सफाई केउचित इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें