फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के करीबी हत्यारोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fri, 04 Dec 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : self
विज्ञापन
धूमनगंज के मुंडेरा में महिला की हत्या में साल भर से फरार चल रहे अतीक अहमद के करीबी हत्यारोपी अतहर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया है। वह जल्द ही हाजिर नहीं होता तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन


हरवारा में पिछले साल चार नवंबर को नीमसराय निवासी बेबी 32 पत्नी मो. रईस की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि बेबी की हत्या हरवारा निवासी अशरफ व उसके भाई अतहर ने अपने घर में की और बाद में झूठी कहानी गढ़ते हुए विपक्षियों को फंसा दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि साजिश में महिला का पति व एक अन्य भी शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रईस, प्रॉपर्टी डीलर अशरफ व शाबान को जेल भेज दिया था जबकि अतहर फरार हो गया था।

एक महीने पहले उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ लेकिन फिर भी वह पकड़ में नहीं आया। जिसकेबाद उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई। कोर्ट की अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के हरवारा स्थित घर पर पहुंचकर 82 का नोटिस चस्पा किया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि एक माह के भीतर हाजिर नहीं होने पर कोर्ट की अनुमति से संपत्ति कुर्क की जाएगी।

पति ने तीन लोगों को किया था नामजद

महिला की हत्या में उसके पति रईस ने धूमनगंज निवासी ननकू यादव, लाला उर्फ सलाउद्दीन समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रंजिश में उन्होंने वारदात की। बताया कि तीनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में वह गवाह है। हालांकि जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बेबी व रईस अतीक के करीबी प्रॉपर्टी डीलर अशरफ के घर में काम करते थे। अशरफ अतीक के बेहद करीबी गुलफुल प्रधान का दामाद है जिसका नाम चिह्नित भूमाफिया में भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें