फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसी में शार्ट सर्किट से एटीएम केबिन में लगी आग, लाखों रुपये राख होने से बचे

Wed, 04 Jun 2025 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक्सिस बैंक एटीम में रखे लाखों रुपये राख की ढेर में तब्दील होने से बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड के आने में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग कैश तक पहुंचता उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
एलनगंज में एक्सिस बैंक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सिस बैंक एटीम में रखे लाखों रुपये राख की ढेर में तब्दील होने से बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड के आने में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग कैश तक पहुंचता उस पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एलनगंज में एक्सिस बैंक के एटीएम केबिन में बुधवार को आग लग गई। एटीएम केबिन में धुआं उठते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पहुंचे सिविल लाइंस फायर स्टेशन के अफिसर ने कहा कि हमें सही लोकेशन नहीं दी गई, जिसके चलते दमकल की गाड़ी भटकती रही। बताया कि एटीएम में रखी नकदी सुरक्षित है। एसी में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें