अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी साइस्ता परवीन ने पुलिस पर परिवार का उत्पीडन करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके पति की संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश नियमविरुद्ध है। पूर्व सांसद की लगभग सभी संपत्तियां 2003 में कुर्क करने का आदेश हुआ था।
2004 में उनके पति की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र का अवलोकन करते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने कुर्की आदेश निरस्त करते हुए सभी संपत्तियों को अवमुक्त कर दिया। आरोप है कि उक्त रिलीज ऑर्डर के बारे में न बताकर जिलाधिकारी से कुर्की आदेश जारी कराया गया है। यह भी आरोप है कि उक्त कार्रवाई परिवार के उत्पीडन व सरकारी से वाहवाही पाने के लिए की गई है।