फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के बेटे अली ने लिखा लेटर: पिता की मौत के पीछे BJP और SP बराबर जिम्मेदार, दोनों को न दें वोट, जताया ये डर

Fri, 28 Apr 2023 11:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एनकाउंटर में मारे गए अपने भाई असद और पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ की हत्या के मामले में योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसका जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही लेटर के माध्यम से लोगों से निकाय चुनाव में सपा और भाजपा को वोट न देने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
अली अहमद और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली का एक लेटर शुक्रवार को तेजी से वायरल हुआ। जिसमें उसने एनकाउंटर में मारे गए अपने भाई असद और पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ की हत्या के मामले में योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसका जिम्मेदार ठहराया है। अली अभी नैनी जेल में बंद है। साथ ही लेटर के माध्यम से लोगों से नगर निकाय चुनाव में सपा और भाजपा को वोट न देने की भी बात कही गई है। 

विज्ञापन

लेटर में कहा गया है कि 'मैं अली अहमद अतीक अहमद का लड़का, आप लोगों ने देखा कि कैसे मेरे पिता (अतीक अहमद), चाचा अशरफ और भाई असद को मार दिया गया और अब मुझे भी मारने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अब मेरी मां शाइस्ता के एनकाउंटर के लिए उसकी तलाश कर रही है। आप लोग मेरा साथ दीजिए और गुजारिश है कि आप लोग मेरी इन बातों पर गौर दीजिए'।

सपा और भाजपा का नाम लेकर ये कहा
पत्र में कहा गया है कि इस सब के पीछे जितना हाथ सीएम योगी आदित्यनाथ का है उतनी ही समाजपार्टी यानी अखिलेश यादव का है। पत्र में आगे लिखा है कि आप लोगों से गुजारिश करता हूं कि आप एक हो जाएं और आगामी चुनाव में आप लोग भाजपा और समाजवादी पार्टी को वोट न दें। 
विज्ञापन

ये लेटर हो रहा वायरल--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें