फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक के गुर्गे ने जेल में मोबाइल का प्रयोग किया, कई लोगों को दी थी धमकी, जांच शुरू

Fri, 23 Jun 2023 11:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक के गुर्गे फरहान, आबिद प्रधान, फैजान, जीशान, दानिश, कमर हारुन और जावेद के खिलाफ हरवारा के अशरफ सिद्दीकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशरफ सिद्दीकी के मुताबिक फरहान ने चित्रकूट जेल से उसे फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक का गुर्गा फरहान जेल में मोबाइल का प्रयोग कर रहा है। उसने जेल में रहते कई लोगों को धमकी दी। हाल में ही धूमनगंज और पूरामुफ्ती थानों में चित्रकूट जेललें बंद फरहान के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अब जांच में जुट गई है कि वह जेल में मोबाइल का प्रयोग कैसे कर रहा है। फरहान के साथ ही अन्य गुर्गों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अतीक के गुर्गे फरहान, आबिद प्रधान, फैजान, जीशान, दानिश, कमर हारुन और जावेद के खिलाफ हरवारा के अशरफ सिद्दीकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशरफ सिद्दीकी के मुताबिक फरहान ने चित्रकूट जेल से उसे फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। फरहान के बाद आबिद तथा अन्य गुर्गों ने भी उसे धमकी दी। इस धमकी से साफ है कि फरहान चित्रकूट जेल में मोबाइल का प्रयोग कर रहा है। फरहान ने पूरामुफ्ती के एक शख्स को भी जेल से फोन कर धमकी दी। उसने भी फरहान तथा उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

इन दो घटनाओं के कई लोगों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें भी धमकी मिली है। डर के कारण वे रिपोर्ट नहीं लिखा रहे हैं। अब पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है कि फरहान तथा जेल में बंद अन्य गुर्गे मोबाइल का प्रयोग कैसे कर रहे हैंं। जेल अधिकारियों को भी दोनों एफआईआर की जानकारी दी गई है। उच्चाधिकारियों के माध्यम से जल्द ही एक रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें