प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त यानी एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने ऑनलाइन तबादले का आदेश जारी करने, रिक्त पड़े पदों पर ऑनलाइन स्थानांतरण और शिक्षकों को म्यूच्यूअल स्थानांतरण का अगला अवसर दिए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि जब दुनिया के सारे कार्य तेजी से ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से किए जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के तबादलों की ऑनलाइन माध्यम से पूरी हो चुकी प्रक्रिया को अब ऑफलाइन किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। क्रमिक अनशन के दौरान डॉ. आद्या प्रसाद मिश्र, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, अवधेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।