पत्नी फरार, बेटे जेल और सुधार गृह में
माफिया अतीक अहमद की पत्नी और 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस उस पर इनाम राशि और बढ़ाने की तैयारी में है। अतीक बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का बेटा नैनी जेल में है। तीसरे नंबर के बेटे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। चौथे और पांचवें नंबर के बेटे अहजम और आवान राजरूपपुर स्थित बाल सुधार गृह में बंद हैं। अधिकांश रिश्तेदार जेल में बंद हैं या फिर फरार चल रहे हैं।