अंतिम दौर में जांच, जल्द सौंपी जा सकती है रिपोर्ट
न्यायिक आयोग अभी तक 60 लोगाें से पूछताछ कर चुका है। इनमें कॉल्विन अस्पताल के डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ ही मीडियाकर्मियों व पुलिसकर्मियों से पूछताछ हुई है। इनके शपथपत्र भी लिए गए हैं। बयानों का घटना के वीडियो फुटेज से मिलान भी किया जा चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि आयोग की जांच अब अंतिम दौर में है। 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद 16 अप्रैल को तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया गया था। आयोग को दो महीने में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन यह समय सीमा बीत गई। फिर, आयोग में दो सदस्य और बढ़ाए गए।