बाइक का नहीं किया था इस्तेमाल
पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी स्पष्ट हो गया है कि शूटरों ने अस्पताल तक पहुंचने के लिए बाइकों का इस्तेमाल नहीं किया था। दरअसल वारदात के बाद मौके से तीन बाइकें घटनास्थल के पास मिलीं थीं। इनमें एक लाल रंग की पल्सर, एक काले रंग की पैशन प्रो और तीसरी काले-लाल रंग की सीडी 100 बाइक थी। वारदात के काफी देर बाद तक कोई सामने नहीं आया। ऐसे में आशंका जताई गई कि तीनों बाइक शूटरों की हो सकती है। हालांकि शूटरों से पूछताछ में साफ हो गया कि घटनास्थल पर मिली बाइकों का उनसे कोई संबंध नहीं है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि यह बाइकें अस्पताल के ही कर्मचारियों की थीं।