15 अप्रैल को तीनों शूटरों ने कॉल्विन अस्पताल के गेट पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तीनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था।
अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों की बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह की कोर्ट में पेशी भी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों की पेशी हो सकती है। पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। कोर्ट तीनों शूटर्स की 14 दिनों की कस्टडी रिमांड को बढ़ा सकती है। एसआईटी एक बार फिर तीनों शूटरों से पूछताछ की तैयारी में है। अभी तीनों शूटर प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन
15 अप्रैल को तीनों शूटरों ने कॉल्विन अस्पताल के गेट पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तीनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पहले तीनों को नैनी केंद्रीय कारागार में रखा गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया है। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में रखा है। गुरुवार को तीनों की हिरासत खत्म हो रही है।