फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों आरोपियों लवलेश, अरुण और सनी की कस्टडी रिमांड खत्म, आज होगी कोर्ट में पेशी

Fri, 14 Jul 2023 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीनों आरोपी फिलहाल प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद हैं। इन तीनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। दो हजार पन्नों के केस डायरी और 56 पन्नों की चार्जशीट में सनी सिंह को मुख्य अभियुक्त और मास्टर माइंड बताया गया है।
विज्ञापन
लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपियों शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की कस्टडी रिमांड 14 जुलाई को खत्म हो रही है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुरक्षा कारणों को देखते हुए इन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करने की तैयारी है। इसके पहले भी कई बार इनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो चुकी है।

विज्ञापन


तीनों आरोपी फिलहाल प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद हैं। इन तीनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। दो हजार पन्नों के केस डायरी और 56 पन्नों की चार्जशीट में सनी सिंह को मुख्य अभियुक्त और मास्टर माइंड बताया गया है। बताया गया है कि पहली गोली बांदा के लवलेश तिवारी ने चलाई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

एसआईटी ने डेढ़ सौ गवाहों की सूची, 70 सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी अदालत में सौंपी

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी ने जांच के दौरान डेढ़ सौ से अधिक गवाहों से पूछताछ की थी। इसके अलावा अस्पताल से लेकर आरोपियों के ठहरने वाले होटल की करीब 70 सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी अदालत को सौंपी है। एसआईटी ने प्रमुख चश्मदीद गवाहों में 21 पुलिस वाले शामिल थे, जो घटनास्थल पर ही मौजूद थे। इसके अलावा मीडियाकर्मियों, अस्पताल कर्मियों समेत जन सामान्य के तमाम लोगों से भी पूछताछ की गई थी।

सभी गवाहों के बयान और उनकी सूची चार्जशीट के साथ अदालत को सौंपी गई है। तीनों आरोपियों जिस होटल में ठहरे थे, वहां की कई रिकार्डिंग भी पुलिस के पास है। जब तीनों हत्या के लिए निकले, उस समय की फुटेज भी सौंपी गई है। अस्पताल के आस पास की दुकानों की सारी फुटेज एक सीडी में डाउनलोड कर अदालत को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें