शूटरों ने बना रखे हैं छोटे-छोटे ग्रुप
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि अतीक के बेहद करीबी शूटरों ने अपराधियों के छोटे-छोटे ग्रुप बना रखे हैं। इन ग्रुपों में कम उम्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लड़के शामिल हैं। इन्हीं के जरिए वह अपने अवैध कामों को अंजाम देते हैं। इनमें जमीन, मकान कब्जाने से लेकर अवैध वसूल, रंगदारी मांगने तक की घटनाएं वह करते हैं। यही वजह है कि अहमदाबाद जेल में बंद रहने के दौरान भी अतीक के इशारे पर वह लगातार काम करते रहे और तब किसी भी वारदात में शूटरों का नाम सामने नहीं आया।